राष्ट्र ध्वज
दिन- बुधवार दिनांक- २०/१/२०२१ विधा - छंदमुक्त अतुकांत *राष्ट्र ध्वज शान हमारी पहचान हमारी* केसरिया,श्वेत,हरी तीन रंगो से रंगा तिरंगा वीरता, शांति और हरीतिमा का द्योतक मध्य सजा नील चक्र है समय का द्योतक ये राष्ट्र ध्वज शान हमारी पहचान हमारी। चक्र की चौबीस तीलियां चौबीस घंटों की द्योतक। जीवन अपना बांट दिया , इन घंटों में हर भारतवासी ने। देश हित कुर्बान किया, जीवन वीर जवानों ने । नहीं गिने घंटे कभी, देश के कर्णधारों ने। तब जाकर फहराया तिरंगा लाल किले की प्राचीर पर। है राष्ट्र ध्वज शान हमारी पहचान हमारी। स्वरचित मौलिक रचना @सुधा त्रिपाठी शुक्ला✍️ मुंबई महाराष्ट्र २०/१/२०२१