जीवन
जीवन हौसले का नाम है
हौसला किसी एक का नहीं
खुशियां किसी एक की नहीं
जीते जीते हम सीखते हैं
यही बड़ी भूल करते हैं ।
प्रेम सबके लिए सदा के लिए है।
प्रभु के साथ जुड़ा है नाता कई जन्मों से।
हम भटक जाते हैं दुनिया की चकाचौंध में ।
खो देते हैं अहम् रिश्तों को, कोमल अहसासों को
आभासी दुनिया में विचरण करते करते ।
सत्य से कब दूर हो गए हम
पता ही नहीं चला।
#स्वरचितमौलिकरचना
@सुधा त्रिपाठी शुक्ला ✍️
१४/२/२०२१
Comments
Post a Comment